
सुजानपुर विधायक का 1 वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक : सुजानपुर भाजपा
रजनीश शर्मा | सुजानपुर/ हमीरपुर
सुजानपुर के विधायक किस पार्टी से हैं कांग्रेस के लोगो साथ बैठकर व कांग्रेस के विधायक हो जाते हैं। भाजपा के लोगों के साथ बैठकर वह अपने आप को भाजपा का विधायक बताते हैं यह आप सुजानपुर भाजपा ने विधायक सुजानपुर पर लगाए हैं। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर टौणी देवी मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने सुजानपुर विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह स्थिति स्पष्ट करें कि वह किस पार्टी से हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सुजानपुर विधायक का 1 वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। उनका 1 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह फ्लॉप रहा है। केवल झूठ बोलने का कार्य एक वर्ष के कार्यकाल में किया गया. सुजानपुर भाजपा के तमाम लोगों ने सुजानपुर विधायक के 1 वर्ष के कार्यकाल को 10 में से 0 नंबर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि केवल झूठ बोलने का कार्य एक वर्ष के दौरान किया गया और केवल पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के कार्यो का श्री गणेश करके वाहवाही सुजानपुर के विधायक ने लूटी है। भाजपा नेताओं ने विधायक सुजानपुर से सवाल पूछते हुए कहा कि सुजानपुर के विकास के लिए विशेष रूप से सुजानपुर के सौंदर्य करण के लिए उन्होंने अगर कुछ किया है तो इसके लिए वह दस्तावेज जारी क्यों नहीं करते कई बार उनसे मीडिया के माध्यम से पूछा गया लेकिन वह खुद अपनी जान बचाकर अपने सिपहसलारो को आगे कर देते हैं। लेकिन विधानसभा क्षेत्र की जनता समझदार है और जानती है की विधायक सुजानपुर कितना झूठ बोलते हैं। मंडल भाजपा एक बार फिर उनसे मांग करती है कि अगर उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ किया है।
ये भी पढ़ें:आकाशवाणी हमीरपुर का तकनीकी निरीक्षण करने पहुंची टीम, गुणवत्ता बढ़ाने को दिए महत्वपूर्ण सुझाव
इसकी जानकारी सार्वजनिक करें उन्होंने कहा कि विधायक सुजानपुर ने चुनावी बेला के दौरान बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जिसमें हर पंचायत में रजिस्टर लोगों के समस्या समाधान के लिए लगाया जाएगा लेकिन यह रजिस्टर लगाया है या नहीं लेकिन विधायक 1 वर्ष के दौरान पूरी पंचायतो में पहुंच भी नहीं पाए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद हर पंचायत में जहां जरूरत होगी वार्ड बंदी की जाएगी लेकिन आज 1 वर्ष बीत गया लेकिन ना वार्ड है ना बंदी है एक सवाल के जवाब में उन्होंने विधायक सुजानपुर से पूछा है कि उन्होंने चुनाव के समय यह भी कहा था कि वह ₹1 सैलरी लेंगे अगर उन्होंने वर्ष भर के दौरान ₹1 सैलरी ली है और बाकी के पैसे कहां इस्तेमाल किए हैं किस वर्ग के लिए इस्तेमाल किए हैं। उस पर भी वह स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा झूठ बोलने के लिए वह विधानसभा क्षेत्र की जनता से माफी मांगे।
विक्रम राणा ने कहा कि सोशल मीडिया के ऊपर अनाप-शनाप लिखने से कुछ नहीं होगा इसलिए अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हिम्मत है तो आमने सामने आकर बात करें विकास पर चर्चा करें तथ्यों पर बात करें तथ्यहीन बयान बाजी करके वह खुद हंसी के पात्र बन रहे हैं।