
KANGRA : होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 2 युवतियों को किया रेस्क्यू
पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में होटल की आड़ में सेक्स रैक्ट चलाया जा रहा था। कांगड़ा पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।
गिरफ्तार की गई महिला की इस सेक्स रैक्ट की सरगना है। इसी महिला पर होटल में लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है। दरअसल कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज रोड पर एक निजी गेस्ट हाउस में इस देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ये कार्रवाई 3 जुलाई को उस समय अंजाम दी गई जब पुलिस थाना कागंडा को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों से लड़कियां लाई जा रही हैं और उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन चलाया।
ये भी पढ़ें :देवदार की लकड़ी चोरी करने के लिए जलाया था वन विभाग का रेस्ट हाउस
वहीं, सूचना के आधार पर पुलिस थाना कागंडा के अंतर्गत दो टीमों का गठन किया गया। सबसे पहले पुलिस ने सूचना की पुष्टि और जमीनी सच्चाई जानने के लिए पुलिस विभाग के दो व्यक्तियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा। नकली ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिस विभाग के कर्मियों ने सूचना की पुष्टि की। इसके बाद स्थिति साफ हो गई. जानकारी पुख्ता होने के बाद पुलिस की दोनों गठित पुलिस टीमों ने गेस्ट हाउस में संयुक्त दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों को बरामद किया, जिन्हें गेस्ट हाउस में रखा गया था और उनसे अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था। इसके साथ ही, पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को भी हिरासत में लिया है, जो इस पूरे अवैध धंधे को संचालित कर रही थी।
ये भी पढ़ें:ड्रोन से की जा रही है लापता लोगों की तलाश, 17 लोगों की मौत, 54 अभी लापता
गिरफ्तार महिला की गई 35 वर्षीय महिला पंजाब के मनीमाजरा की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IMMORAL TRAFFIC PREVENTION ACT, 1956 (ITPA) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान दोनों पीड़ित युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें संरक्षण में रखा गया है। संभावित रूप से यह एक बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकता है, जिसकी कड़ियां अन्य राज्यों से भी जुड़ी हो सकती हैं।
एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हमारी टीम के पास एक इनपुट आया था कि कांगड़ा के एक होटल में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद कांगड़ा पुलिस ने निजी होटल में रेड की। इस दौरान दो महिलाओं को इस दौरान रेस्क्यू किया गया, जबकि एक महिला को गिरफ्तार किया है। ITPA के तहत मामले में कार्रवाई की जा रही है।