
Diksha Thakur | Hamirpur
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं और अचानक से किसी दिन आपका गुलाबजामुन खाने का मन कर जाए तो फटाफट सूजी से गुलाब जामुन बना सकते हैं। इसका स्वाद बाजार जैसे गुलाब जामुन की तरह ही लगता है। आप किसी भी त्योहार पर या फिर जब भी मन करे गुलाबजामुन बनाकर खा सकते हैं। सूजी से गुलाब जामुन बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं सूजी से गुलाब जामुन।
ये भी पढ़ें:Taste Of Himachal : व्रत में खाएं पोषण से भरपूर सेब की खीर
आवश्यक सामग्री
- 1 कप सूजी
- 1 कप दूध
- 1-1/2 कप चीनी
- आवश्यकतानुसार पानी
- आवश्यकतानुसार तेल या घी
- बेकिंग पाउडर- 1/8 छोटी चम्मच
- 3-4 इलायची
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : बनाएं चटपटा बैंगन का भरता
बनाने का तरीका
- गैस जला कर एक कडाही रखें। गरम हो जाने के बाद दूध डालकर गरम करें।
- दूध गरम हो जाने के बाद सूजी डालकर मिलाते रहें। अच्छी तरह से गाढी हो जाने के बाद ठंडा होने दें।
- अब आटे की तरह मसले और चिकना आटा गूंथ कर तैयार करें। फिर इसे आप करीब 10 मिनट तक ढक कर रख दें।
- इतनी देर में चाशनी तैयार कर लें। एक बर्तन में चीनी और एक कप पानी डालकर गरम करें। चिपचिपी चाशनी तैयार करें।
- चाशनी में 3 इलायची डालें और ढक कर रखें।
- अब सूजी के चिकने आते को मैश कर लें और उसे सेट कर लें।
- इसमें इलायची पाउडर और चम्मच बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स कर ले।
- अब हाथ पर थोड़ा घी लगाते हुए गोल बनाकर तैयार कर लें।
- अब पूरे आटे से इसी तरह की लोई बनाकर तैयार कर लें।
- आप इसे घी या तेल में डालकर सेक लें। इस दौरान गैस की फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिए।
- अब इसे सुनहरा होने तक पकाएं।
- तैयार किए गए गुलाब जामुन को हल्की गर्म चाशनी में डालते जाएं।
- गुलाब जामुन को करीब 2 घंटे चाशनी में ही पड़े रहने दें।
- जब चाशनी अंदर तक चली जाए तो इन्हें निकालकर सर्व करें।